समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। आज स्मार्त यानी गृहस्थ श्रद्धालु हरि प्रबोधिनी एकादशी का व्रत रखेंगे। एकादशी तिथि के क्षय होने के कारण आज ही स्मार्त लोगों के लिए देवउठनी एकादशी का व्रत करना शास्त्र सम्मत बताया गया है।
देवउठनी एकादशी को बूढ़ी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ तुलसी पूजन और दीपदान का विशेष महत्व है। धार्मिक परंपरा के अनुसार आज व्रत और पूजा-अर्चना की जाएगी, जबकि शनिवार को व्रत का पारण किया जाएगा।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
सूर्य राशि: वृश्चिक
मास: मार्गशीर्ष (सौर), कार्तिक (चांद्रमास)
पक्ष: शुक्ल
तिथि: दशमी सुबह 7:15 बजे तक, इसके बाद एकादशी
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपदा सुबह 6:55 बजे तक, इसके बाद उत्तराभाद्रपदा
सूर्योदय: सुबह 6:46 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:12 बजे
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक
विशेष: हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत (स्मार्त), तुलसी पूजन एवं दीपदान
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष राशि: व्यापार में रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। रोजगार में संघर्ष रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन राशि: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। नए काम की योजना बन सकती है तथा पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
♋ कर्क राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह राशि: विशेष लाभ और रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें।
♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
♎ तुला राशि: रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव और राजनीतिक उतार-चढ़ाव संभव हैं।
♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्य पूरे हो सकते हैं और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है।
♐ धनु राशि: परिवार में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।
♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग हैं और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



