उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृशोक, मां सावित्री देवी का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल डेस्क।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उनके भाई महेंद्र ने फोन पर इस दुखद समाचार की पुष्टि किए जाने की बात कही है।

सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में रहती थीं। वह गृहिणी थीं और परिवार के साथ अपने पैतृक गांव में ही निवास कर रही थीं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती रहती थीं।

एम्स ऋषिकेश में भी कराया गया था भर्ती
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते 14 मई 2024 को सावित्री देवी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में रखा गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हालचाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की शोध पत्रिका ‘विदुषी संवाद’ का प्रथम अंक जारी, राज्यपाल ने किया विमोचन

पंचूर गांव से है योगी आदित्यनाथ का नाता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार आज भी इसी गांव में रहता है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
इस खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440