प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी 2026: देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी मां को अर्पित करें ये चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सनातन धर्म में हर एकादशी तिथि का महत्व है लेकिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस बार देवउठनी एकादशी 20 और 21 नवंबर 2026 को है। मान्यता है कि इस दिन चार महीने बाद भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसलिए इसे प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन से ही चातुर्मास समाप्त होता है और शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी का भगवान शालीग्राम से विवाह संपन्न कराया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माता तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, जबकि भगवान शालिग्राम विष्णु जी के स्वरूप माने जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन माता तुलसी को पांच चीजें अर्पित करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को करें ये चीजें
लाल चुनरी

देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी को लाल रंग की चुनरी उठानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन और वैभव बढ़ता है और दरिद्रता दूर होती है।

तुलसी जी में बांधें पीला धागा
इस दिन तुलसी के पौधे में पीले रंग के धागे में 11 गांठ लगाकर बांधना चाहिए और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए। मान्यता है कि पीला रंग भगवान विष्णु को प्रिय है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनका घर पर स्थाई वास होता है।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी पर भाजयुमो ने SSP को सौंपी तहरीर, FIR दर्ज करने की मांग

लाल कलावा
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल रंग का कलावा जरूर बांधना चाहिए। कलावा या मौली सुरक्षा, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे पर लाल कलावा बांधने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और समृद्धि का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 19 नवंबर 2026, गुरुवार | नवमी तिथि के बाद लगेगी दशमी, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन

कच्चा दूध करें अर्पित
देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी को कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। गाय का कच्चा दूध अर्पित करने के बाद तुलसी माता की घी का दीपक जलाकर आरती अवश्य उतारें।

खीर का लगाएं भोग
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों को तोड़ने से बचना चाहिए। इस दिन पहले से तोड़े गए या जमीन पर गिरे हुए तुलसी दल का ही प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता को खीर का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक परेशानियां समाप्त होती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440