समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु से संबंधित है। हिंदू धर्म मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन पुनः प्रारंभ करते हैं। कहा जाता है कि विष्णु भगवान की योग निद्रा के दौरान सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव संभालते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह कराया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को चातुर्मास समाप्त होते हैं और शुभ और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी समाप्त हो जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। कुछ का कहना है कि एकादशी व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा, जबकि कुछ 21 नवंबर को एकादशी व्रत करना शुभ मान रहे हैं। जानें देवउठनी एकादशी कब है और व्रत पारण का समय क्या है।
देवउठनी एकादशी 2026 व्रत कब है
देवउठनी एकादशी व्रत स्मार्त या गृहस्थ परंपरा के अनुसार शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को रखा जाएगा। जबकि वैष्णव परंपरा के अनुसार एकादशी व्रत 21 नवंबर 2026, शनिवार को है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जब एकादशी व्रत लगातार दो दिन के लिए हो जाता है, तब गृहस्थ को पहले दिन एकादशी व्रत करना चाहिए। दूसरे दिन वाली एकादशी को दूजी एकादशी कहा जाता है। यह संन्यासियों और मोक्ष प्राप्ति की कामना रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तम माना जाता है। दूजी एकादशी को ही वैष्णव एकादशी कहा जाता है।
देवउठनी एकादशी तिथि कब से कब तक है
एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगी और 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।
देवउठनी एकादशी पूजा विधि
सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। घी का दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें। चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु, भगवान शालिग्राम, माता लक्ष्मी की प्रतिमा रखें। जल से स्नान या छींटा लगाकर चंदन, फूल, अक्षत, पीले वस्त्र, तुलसी दल आदि अर्पित करें। अब भगवान को गन्ना, सिंघाड़ा, आंवला, बेर, फल और मिठाई का भोग लगाएं। शाम के समय या प्रदोष काल में मंगल गीतों को गाते हुए भगवान को जगाया जाता है। इसके बाद आरती उतारें। कथा सुनें और तुलसी के पौधे के पास दीपदान करें। इस दिन तुलसी विवाह भी संपन्न किया जाता है।
देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2026
ऽ ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 5.01 बजे से सुबह 5.54 बजे तक
ऽ अभिजित मुहूर्त – सुबह 11.45 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक।
ऽ गोधूलि मुहूर्त (भगवान को जगाने का समय) – शाम 5.26 बजे से शाम 5.52 बजे तक।
ऽ प्रदोष काल – शाम 5.25 बजे से रात 8.06 बजे तक।
21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी व्रत पारण का समय
जो भक्त 20 नवंबर को एकादशी व्रत रखने वाले हैं, वे 21 नवंबर को व्रत का पारण करेंगे। एकादशी व्रत सूर्याेदय के साथ प्रारंभ होता है और अगले दिन सूर्याेस्त के बाद समाप्त होता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना अत्यंत शुभ माना जाता है। 21 नवंबर को व्रत पारण का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
21 नवंबर को दोपहर को क्यों किया जाएगा व्रत का पारण
पारण का अर्थ है व्रत को खोलना। मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत द्वादशी तिथि में और हरि वासर (द्वादशी तिथि का पहला भाग) समाप्त होने के बाद करना शुभ माना जाता है। हरि वासर 21 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए व्रत पारण का शुभ मुहूर्त दोपहर के समय प्राप्त हो रहा है।
व्रत पारण का समय 22 नवंबर को
जो लोग एकादशी व्रत 21 नवंबर को रखेंगे, उनके व्रत का पारण 22 नवंबर को किया जाएगा। 22 नवंबर को व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 6रू49 बजे से सुबह 8रू56 बजे तक रहेगा।
देवउठनी एकादशी व्रत का फल
मान्यता है कि देवउठनी एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और सभी सुखों को भोग कर अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



