स्वराज आश्रम में कांग्रेसजनों ने मनाई इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

खबर शेयर करें

गोविंद सिंह बिष्ट बोले—इंदिरा गांधी का साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को करता रहेगा प्रेरित

समाचार सच, हल्द्वानी।
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी फैसलों से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जाएगा। उनके विचार और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में उनका योगदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका जीवन जनसेवा, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधि, 36 मेधावियों को स्वर्ण पदक

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनहित और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के उद्योगपति से करोड़ों की वसूली और संपत्ति हड़पने का आरोप, महिला समेत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम में हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, मलय बिष्ट, हाजी सुहेल सिद्दीकी, सुरेंद्र बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, मंजू पांडे, गोविंद बगड़वाल, जाकिर हुसैन, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, कौशलेंद्र भट्ट, शंकर कोहली, प्रदीप बिष्ट और अत्तर सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440