विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 निरीक्षकों के तबादले; महिला अधिकारी भी शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क।
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कुमाऊं परिक्षेत्र में निरीक्षक स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत कुल 29 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनमें महिला निरीक्षक भी शामिल हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से ऐसे पुलिस अधिकारियों को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है, जो निर्धारित मानकों के अनुसार लंबे समय से एक ही जिले में तैनात थे।

छह जिलों के निरीक्षकों की बदली गई तैनाती
तबादला सूची में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में तैनात निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार ऊधमसिंह नगर में तैनात कई निरीक्षकों को नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा भेजा गया है। वहीं नैनीताल से पिथौरागढ़ और बागेश्वर सहित अन्य जनपदों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्मोड़ा में तैनात निरीक्षकों का भी नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत समेत अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के उद्योगपति से करोड़ों की वसूली और संपत्ति हड़पने का आरोप, महिला समेत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

महिला निरीक्षकों के नाम भी तबादला सूची में
इस प्रशासनिक फेरबदल में महिला निरीक्षक बसंती आर्या, श्वेता दिगारी और पुनीता के नाम भी शामिल हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने संबंधित जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती स्थल पर भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें -   जिला युवा महोत्सव में वुडलैंड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, लोकगीत और नृत्य में प्रथम

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती से चुनाव के दौरान पुलिस व्यवस्था को निष्पक्ष बनाए रखने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440