हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले में स्टॉल लगाने का मौका, 20 नवंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
हल्द्वानी में 24 नवंबर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले में व्यावसायिक स्टॉल लगाने के इच्छुक उद्यमियों और व्यवसायियों के लिए पंजीकरण का अवसर है। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले मेले में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अभी 10 कमर्शियल स्टॉल उपलब्ध हैं।

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जनपद नैनीताल में राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 आयोजित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए मेला पंजीकरण एवं आवंटन समिति द्वारा स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उद्यमी एवं व्यवसायी अपने उत्पादों और व्यावसायिक गतिविधियों के प्रदर्शन के लिए 20 नवंबर 2026 तक स्टॉल आवंटन हेतु पंजीकरण करा सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: चमोली में आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, 4.1 और 2.8 रही तीव्रता

स्टॉल आवंटन एवं पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 8755052509 पर संपर्क कर सकते हैं।

मेले का आयोजन: 24 नवंबर से 3 दिसंबर 2026
स्थान: एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026
उपलब्ध व्यावसायिक स्टॉल: 10

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जिला युवा महोत्सव में वुडलैंड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, लोकगीत और नृत्य में प्रथम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440