कुमारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी झड़प, समर्थकों ने भी किया हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा डेस्क।
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर खींचतान तेज होने लगी है। चंपावत जिले के लोहाघाट में पार्टी की एकजुटता का संदेश देने पहुंचीं प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कुमारी सैलजा की मौजूदगी में ही कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। जनसभा समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेता मुन्ना ढेक और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बीच तीखी बहस और झड़प हो गई। विवाद के दौरान दोनों नेताओं के समर्थक भी आमने-सामने आ गए।

बुधवार को लोहाघाट के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कुमारी सैलजा की मौजूदगी में विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। जनसभा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश देने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन कार्यक्रम के बाद पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी सार्वजनिक हो गई।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता मुन्ना ढेक और उनके समर्थक मंच पर सम्मान नहीं मिलने तथा अपनी बात रखने का अवसर न दिए जाने से नाराज थे। मुन्ना ढेक का आरोप था कि उन्होंने जनसभा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को जुटाया, इसके बावजूद उन्हें मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया। इसी नाराजगी को लेकर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और मुन्ना ढेक के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। हंगामे के बीच विधायक को वहां से निकलना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधि, 36 मेधावियों को स्वर्ण पदक

विवाद के दौरान कुछ महिलाओं ने विधायक पर धक्का-मुक्की करने के आरोप भी लगाए। वहीं, मुन्ना ढेक ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी 2027 में खुशाल सिंह अधिकारी को टिकट देती है तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनके समर्थकों ने भी अपने नेता के सम्मान को लेकर कड़ा रुख अपनाया।

यह भी पढ़ें -   अक्षय नवमी 2026: अक्षय नवमी पर दीपदान की विधि और आंवले का दीया कैसे बनाएं

मामले पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं के व्यवहार को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को शिकायत या नाराजगी थी तो वह उनसे मिलकर अथवा पार्टी फोरम पर अपनी बात रख सकता था। सार्वजनिक रूप से इस तरह विवाद करना उचित नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440