देवलचौड़ में सुरेश भट्ट ने चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से किया संवाद

खबर शेयर करें

बैनी-भूली योजना के जरिए महिलाओं को जल्द मिलेगी सौगात, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

समाचार सच, कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के देवलचौड़ में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 51 पर पूर्व ग्राम प्रधान भुवन भट्ट के आवास पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।

बैठक में सुरेश भट्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से लिए जा रहे जनहितकारी फैसलों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही बैनी-भूली योजना के माध्यम से महिलाओं को विशेष सौगात देने जा रही है।

जनसंवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने। साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   स्वराज आश्रम में कांग्रेसजनों ने मनाई इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नेहा पांडे, विनोद बुढलाकोटी, तारा दत्त रखोलिया, जगदीश बुढलाकोटी, गिरीश पांडे, महेंद्र दिगारी, श्याम दत्त रखोलिया, नवीन चंद पांडे, उमेश चंद्र पांडे, रजत कुमार पांडे, मोहन चंद्र भट्ट, धीरज भट्ट, मनोज पांडे, कमला पांडे, रेखा बिष्ट, नीमा जोशी, नित्यानंद रखोलिया, आनंद बल्लभ पांडे, महेंद्र सिंह मेहरा, प्रकाश भट्ट, केवलानंद रखोलिया और टीका राम रखोलिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के उद्योगपति से करोड़ों की वसूली और संपत्ति हड़पने का आरोप, महिला समेत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440