मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी पर भाजयुमो ने SSP को सौंपी तहरीर, FIR दर्ज करने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध जौलजीबी मेले के दौरान की गई कथित अभद्र एवं धमकी भरी टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध जताया है। भाजयुमो जिला नैनीताल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल को तहरीर सौंपकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

युवा मोर्चा की ओर से सौंपे गए शिकायती पत्र में धारचूला विधायक हरीश धामी पर जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक एवं धमकी भरी टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहे। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष रक्षित तिवारी, जिला मंत्री करण श्रीवास्तव, हर्ष राजौर, तुषार जुनेजा, रजत नेगी, बिमल कांडपाल, पंकज कोरंगा और रोहन चौधरी सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 19 नवंबर 2026, गुरुवार | नवमी तिथि के बाद लगेगी दशमी, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440