आज का पंचांग एवं राशिफल : 21 नवंबर 2026, शनिवार | वैष्णव एकादशी व्रत आज, तुलसी-शालिग्राम पूजन के साथ चातुर्मास व्रत का होगा समापन

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज शनिवार, 21 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के चंद्रमान के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रेवती नक्षत्र है। आज वैष्णव संप्रदाय के श्रद्धालु संध्या समय एकादशी व्रत करेंगे, जबकि स्मार्त परंपरा के लोग एकादशी व्रत का पारण करेंगे। आज तुलसी-शालिग्राम पूजन के साथ चातुर्मास व्रत का पारायण भी होगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी और शालिग्राम की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। चातुर्मास के समापन पर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना गया है।

आज का पंचांग
दिन: शनिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत ऋतु का आरंभ
सूर्य राशि: तुला
मास: मार्गशीर्ष (चंद्रमान से कार्तिक)
पक्ष: शुक्ल
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: रेवती
सूर्योदय: सुबह 6:46 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:12 बजे
राहुकाल: सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक
विशेष: वैष्णव एकादशी व्रत, स्मार्त एकादशी पारण, तुलसी-शालिग्राम पूजन एवं चातुर्मास व्रत पारायण

आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृष राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है तथा रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग बनेंगे।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशियां रहेंगी। रोजगार में बदलाव संभव है, लेकिन स्वास्थ्य और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें -   मातृभाषा को लेकर गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की अपील, जनगणना में गढ़वाली-कुमाऊंनी लिखना न भूलें

♋ कर्क राशि: मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, मानसिक शांति मिलेगी और मित्रों के सहयोग से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह राशि: करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष संभव है। भगवान गणेश का स्मरण करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♍ कन्या राशि: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।

♎ तुला राशि: मानसिक तनाव कम होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♏ वृश्चिक राशि: कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा विशेष सम्मान और राजनीतिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार के बड़े फैसले: 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

♑ मकर राशि: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के साथ भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने तथा करियर में अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
♒ कुंभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और व्यर्थ यात्रा से बचें।
♓ मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन व्यर्थ के विवादों से बचें।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440