समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज सोमवार, 23 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और भरणी नक्षत्र है। आज वैकुण्ठ चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है।
आज का पंचांग
संवत्: श्री संवत् 2083, शक संवत् 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: चतुर्दशी
वार: सोमवार
नक्षत्र: भरणी
सूर्योदय: सुबह 6:48 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:11 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक
विशेष: वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत
आज का राशिफल
♈ मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नए कार्य की शुरुआत के योग हैं, हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग हैं।
♊ मिथुन: मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव संभव है, लेकिन स्वास्थ्य और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहें।
♋ कर्क: मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग तथा स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
♌ सिंह: करियर से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं और रुके काम पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। गणेश जी का स्मरण करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नई योजना बन सकती है।
♎ तुला: मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बनेंगे।
♏ वृश्चिक: कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी और मानसिक तनाव रह सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु: परिवार में खुशहाली रहेगी और संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। विशेष सम्मान मिलने के योग हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
♑ मकर: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के साथ भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने के योग हैं। करियर में भी अच्छी खबर मिल सकती है।
♒ कुंभ: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन: व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि तथा व्यस्तता बनी रहेगी।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



