सड़क सुरक्षा माह के तहत भवाली-भीमताल में चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सिखाए गए यातायात नियम

खबर शेयर करें

समाचार सच, भवाली/भीमताल डेस्क। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रदेश भर में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा जनपद के समस्त थाना एवं यातायात प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता, युवाओं एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस भवाली/भीमताल द्वारा भवाली क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, दुर्घटना राहवीर” थीम के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के महत्व की जानकारी दी गई।

यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार भवाली तथा राजकीय इंटर कॉलेज गोविंद बल्लभ पंत भवाली में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग तथा अपने परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही गुड समैरिटन योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दादी की मौत, पोता गंभीर घायल

उक्त कार्यक्रम में यातायात टीम भवाली/भीमताल के अ0उ0नि0 हरीश सिंह, अ0उ0नि0 दिलीप सिंह एवं हे0का0नि0 मनोज पंत उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440