काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। काठगोदाम पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वन विभाग के जू डम्पिंग जोन, बागजाला के पास से दोनों तस्करों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 27 लाख रुपये आंकी जा रही है। इनमें आनन्द सिंह रावत के पास से 68.35 ग्राम तथा रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

इस मामले में थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू नामक व्यक्ति से, जो शक्तिफार्म सितारगंज (उधम सिंह नगर) का निवासी है, खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस द्वारा उक्त सप्लायर की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें -   21 जून 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, भानू प्रताप (एसओजी) एवं हेड कांस्टेबल त्रिलोक रोतेला (एसओजी) शामिल रहे। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 2,000 रुपये के इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440