मुकेश बोरा का नेतृत्व, नैनीताल दुग्ध संघ की उपलब्धि और प्रदेश में पहला स्थान

खबर शेयर करें

20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों में मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार, पशुपालकों की मेहनत ने दिलाई बड़ी पहचान

समाचार सच, लालकुआं डेस्क। अजय सिंह चौहान।
अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेश स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। बेहतर कार्यप्रणाली, दुग्ध उपार्जन और सहकारी गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के दम पर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि ने न केवल लालकुआं बल्कि पूरे नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों और सहकारिता क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन लिमिटेड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार, 20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दुग्ध उपार्जन संबंधी आंकड़ों के आधार पर लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया है।

3 अक्टूबर 2026 को ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म में आयोजित पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले में प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 नवम्बर 2026, गुरुवार | रमा एकादशी आज, लक्ष्मी-नारायण की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

नेतृत्व, टीमवर्क और पशुपालकों के सहयोग से मिली उपलब्धि
संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने इस उपलब्धि को दुग्ध उत्पादकों, सहकारी समितियों और संघ के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उनके नेतृत्व में संघ की गतिविधियों और दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को आगे बढ़ाने के प्रयासों को इस उपलब्धि से नई पहचान मिली है। उन्होंने पशुपालकों के सहयोग को संघ की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनके हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

पुरस्कार के साथ बढ़ीं पशुपालकों की उम्मीदें
प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ का सम्मान मिलने के बाद अब पशुपालकों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। बेहतर भुगतान व्यवस्था, पशुओं के लिए समय पर चिकित्सा सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण पशु आहार और दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को और मजबूत करना संघ के सामने महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं रहेंगी।
यह उपलब्धि लालकुआं दुग्ध संघ के लिए एक नई पहचान के साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी भी लेकर आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440