आज का राशिफल | 5 नवम्बर 2026, गुरुवार | रमा एकादशी आज, लक्ष्मी-नारायण की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी है। गुरुवार को स्मार्त और वैष्णव दोनों परंपराओं के श्रद्धालु एकादशी व्रत रखेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास की रमा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख, समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। आज कई राशियों के लिए रोजगार, व्यापार और मान-सम्मान में उन्नति के संकेत हैं, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा।

आज का पंचांग
तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी
वार: गुरुवार
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
सूर्योदय: सुबह 6:33 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:20 बजे
राहुकाल: दोपहर 3:30 से शाम 5:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक
विशेष: रमा एकादशी व्रत (स्मार्त एवं वैष्णव दोनों)

आज का राशिफल
♈ मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नए काम की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
♊ मिथुन: मित्रों का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशियां रहेंगी। रोजगार में बदलाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र के उतार-चढ़ाव से सावधान रहें।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

♋ कर्क: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह: करियर संबंधी चिंता दूर होगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
♍ कन्या: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।

♎ तुला: स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें -   मुकेश बोरा का नेतृत्व, नैनीताल दुग्ध संघ की उपलब्धि और प्रदेश में पहला स्थान

♑ मकर: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं और करियर में शुभ समाचार मिल सकता है।
♒ कुंभ: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन: व्यर्थ विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440