10वीं-12वीं की परीक्षा तिथि अब 18 मई को होगी घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 16 मई शाम 5 बजे 10वीं और 12वीं परीक्षा की तिथि घोषित करने वाला था। लेकिन शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने फिर एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब 18-05-2020 तक होगी।

यह भी पढ़ें -   46 साल बाद लौटा गुमशुदा बेटा, आवाज सुनते ही मां ने पहचान लिया; साधु के भेष में देख छलक पड़े आंसू

देश भर में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन लागू है। ऐसे में देश भर के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और मार्च के बाद से परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। ध्यान दें कि कुछ दिन पहले बोर्ड ने ये घोषणा की थी कि 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये घोषणा 10वीं के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्र और 12वीं के सभी राज्यों के छात्रों के की गई थी। इसके अलावा बोर्ड ने लॉकडाउन के चलते और समय की कमी के कारण केवल प्रमुख 29 विषयों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें -   46 साल बाद लौटा गुमशुदा बेटा, आवाज सुनते ही मां ने पहचान लिया; साधु के भेष में देख छलक पड़े आंसू
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440