हरेला बना हरियाली का संकल्प, देवभूमि पहल समिति ने लगाया फलदार और औषधीय पौधों का वन

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार। हरेला पर्व सप्ताह के अवसर पर देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरिसिंहपुर और बालसोड़ क्षेत्र में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधे लगाकर हरित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस दौरान आम, लीची, अमरूद, आंवला, हरड़, बहेड़ा, कंचनार, नीम और गुलमोहर सहित कई उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। समिति का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित कर पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी है।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी, महासचिव उत्कर्ष नेगी, कार्यकारिणी सदस्य नैन्सी रावत और अभय जुयाल के साथ स्वयंसेवक दीपक मैंदोला, याशिका जाखवाल, रोहित कुमार एवं हर्षित सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 सितंबर 2026, शुक्रवार | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा वातावरण मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी का ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को हो सकती है सुनवाई; साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग

अभियान के समापन पर समिति ने सभी स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

संदेश:
🌿 “एक पौधा – एक जीवन, एक संकल्प – हरित उत्तराखंड।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440