106 पुलिसकर्मी पाये गए कोरोना पाॅजीटिव
समाचार सच, देहरादून। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने आज पुलिस मुख्यालय मे मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुये बताया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन में प्रदेश में अभी तक सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 16616, मास्क न पहनने पर 153742, क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 838, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 211 व्यक्तियों पर अभियोग पंजीकरण और चालान की कार्यवाही की गयी है और कुल 4545 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। साथ ही पुलिस एक्ट के अन्र्तगत 1.75 करोड़, एमवी एक्ट के अन्तर्गत 6.24 करोड़, डीएम एक्ट व माहमारी विनियमावली के अन्तर्गत 1.54 करोड़ कुल 9.53 करोड़ रूपए का संयोजन शुल्क/जुर्माना वसूला गया है। एहतियातन अभी तक 1363 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया, जिसमें से क्वारन्टाइन अवधी पूर्ण करने के पश्चात 1158 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं। साथ ही 106 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजीटिव पाये गए, जिसमें से 09 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर वापस ड्यूटी करने लगे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












