सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र काठगोदाम में 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा अभियान शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र काठगोदाम में 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा द्वारा किया गया। आज गुरूवार से शुरू हुए स्वच्छता अभियान 15 दिसम्बर तक चलेगा। जिसके तहत प्रतिदिन ग्रुप केन्द्र तथा केन्द्र के नजदीक क्षेत्रों में सफाई करने का कार्य चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी

स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ के मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा द्वारा राजपत्रित अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को स्वच्छता अभियान हेतु शपथ दिलाई गयी और उसके पश्चात् समूह केन्द्र के जवानों द्वारा ग्रुप केन्द्र काठगोदाम एवं इसके आस-पास के इलाके में सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा, कमाण्डेन्ट विजय कुमार, उप कमाण्डेन्ट डीबी यादव, उप कमाण्डेन्ट राकेश कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट संदीप कुमार बिष्ट व सहायक कमाण्डेन्ट दिलवर सिंह एवं जवान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440