शैक्षिक सत्र 2026-27 का हुआ मंगलारंभ, हवन पूजन से प्रज्वलित हुई ज्ञान की ज्योति

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन पूजन के माध्यम से हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार ने नए सत्र के सफल संचालन, समृद्धि और समग्र सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नया शैक्षिक सत्र आशा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर शुरू हुआ।

हवन समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक और प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहे। संगीत विभाग के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत भक्ति भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और भावुक बना दिया।

इस कार्यक्रम में डॉ. विनय विद्यालंकार ने सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया, साथ ही उनकी सीखने की प्रक्रिया में कोई कमी न रहने की बात कही।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

हवन के बाद, हिमालय एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन भूमेश अग्रवाल, डीपीएस हल्द्वानी के प्रो-वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल और प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए नए सत्र के लिए प्रेरणादायक विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें -   राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए दिनेश आर्य, सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर आने वाले वर्ष को सफलता, उत्कृष्टता और नई उपलब्धियों से भरा हुआ बनाने की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440