रुद्रपुर के गांधी पार्क में लहराया 191 फुट ऊंचा तिरंगा, सीएम एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया शुभारम्भ

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। प्रदेश के सबसे व देश के दूसरे सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को फहरा कर सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित कैबिनेट मंत्रियों द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के हजारो लोग साक्षी बने। इस दौरान हजारो लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने विधायक निधि से निर्मित प्रदेश के सबसे ऊंचे झंडे को फहरा कर शुभारम्भ किया गया। 191 फुट उचे तिरंगे के लिए विधायक निधि से 28 लाख रुपये खर्च किये गए है। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा स्टार सेल्स कम्पनी के सहयोग ने 47 दिनों में निर्माण कार्य किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के हजारो लोग साक्षी बने। इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी का नजूल भूमि में मालिकाना हक का कैबिनेट में प्रस्ताव पास करने को लेकर नागरिक अभिनन्दन भी किया गया। कार्यक्रम में टोकियों पैरा ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले पैरा बेटमेंटिन खिलाड़ी मानोज सरकार, राधा स्वामी सत्संग में कोरोना काल मे प्रशासन का सहयोग करने पर राधा स्वामी सत्संग भवन रुद्रपुर के अध्यक्ष राम लाल पाहवा ओर यूपीएससी में देश भर में 38वी रेंक प्राप्त करने वाली आईएएस वरुणा अग्रवाल औऱ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट व मंत्रियों ने सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री यतिस्वरानन्द, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   यूरोप में चमका हल्द्वानी का सितारा: राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में दिखाया दम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440