समाचार सच, हल्द्वानी। ठगी करने वाले आए दिन ठगी के नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगते नजर आ रहे है। जबकि शासन-प्रशासन एवं साइबर क्राइम सेल भी लोगों को आए दिन इनके झांसे में न आने के लिए समय-समय पर सावधान कर लोगों को साइबर ठगों व ठगी करने वालों से बचने के लिए कहती नजर आती है लेकिन फिर भी लोग लालच के चक्कर में इन सब बातों को नजर अंदाज कर अपनी मेहनत की कमाई गवा बैठते है। ऐसा ही एक मामला पुलिस विभाग में आया जहां एक महिला ने कुछ लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में आरके टैंट रोड, गुरूकुल विहार, कुसुमखेड़ा निवासी पुष्पलता पांडे ने कहा है कि उसे करीब दो वर्षों से मोरिस क्रेन निवासी यू.के. के फोन आ रहे थे। उसने उसे एनजीओ संचालित करने के लिए पैसे भेजने का झांसा दिया। इस बीच उसे दिल्ली से एक महिला का भी फोन आया। इस महिला ने बताया कि वह कस्टम विभाग से बोल रही है और उसका बीस लाख रूपये के चैक आये हैं। जब वह चेक लेकर बैंक गई तो कर्मचारियों ने उसे सही बताया। इस पर उसने 2.75 लाख की रकम फोन करने वाली महिला द्वारा बताये गये बैंक खाते में जमा कर दिये। जब वह चेक बैंक खाते में लगाने पहुंची तो उसे ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













