ज्वैलर्स शोरूम से 90 लाख के सोना-हीरा स्टॉक में कमी, जीएम पर गबन का मुकदमा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित स्वर्णिका ज्वैलर्स शोरूम में स्टॉक ऑडिट के दौरान करीब 90 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरों की कमी सामने आने से हड़कंप मच गया। मामले में शोरूम के महाप्रबंधक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार स्वर्णिका ज्वैलर्स का संचालन करने वाली एक्यूफैक्स इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी नागेंद्र चंद्र भट्ट ने कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि हल्द्वानी स्थित शोरूम का पूरा संचालन और स्टॉक की जिम्मेदारी जीएम तरुण जैन के पास थी। स्टॉक का प्रत्यक्ष नियंत्रण, प्रबंधन और अभिरक्षा के साथ ही उच्च मूल्य के आभूषणों के लेनदेन की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास थी।

यह भी पढ़ें -   3 साल की मासूम से खुला बच्चों की तस्करी का काला कारोबार, 6 गिरफ्तार; दो मासूमों को पुलिस ने बचाया

बताया गया कि 24 से 28 फरवरी के बीच कराए गए स्टॉक ऑडिट में लगभग 90 लाख रुपये के सोने और हीरों की कमी पाई गई। इसके बाद जीएम तरुण जैन अवकाश पर चले गए। वह 5 मार्च को लौटे, लेकिन किसी ग्राहक से मिलने की बात कहकर शोरूम से निकले और फिर वापस नहीं आए। उनके मोबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   12 दिन से लापता नैनीताल की बबीता का सुराग नहीं, दयारा बुग्याल स्वर्ग जैसी वादियों में आखिर कहां खो गई बेटी?

पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी तरुण जैन के खिलाफ गबन और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440