हल्द्वानी में शॉपिंग कॉप्लेक्स की निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, मलबे में दबे 2 मजदूर – पुलिस ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र के शॉपिंग कॉंप्लेक्स की निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से 2 मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू किया और दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें -   उद्घाटन से पहले ही ‘ग्लास ब्रिज’ पर सवालः ऋषिकेश में बजरंग सेतु का कांच चटका

एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के अनुसार, तीन मंजिला कॉंप्लेक्स पर शटरिंग हटाते ही छत गिरने की घटना घटी थी। मलबे में दबने वाले मजदूर जाहिद और इकराम यूपी के बरेली जिले के रहने वाले हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य पर कोई खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की सदस्यता की आंधी से बदलेगा उत्तराखंड - शैलजा का दावा, हल्द्वानी में कांग्रेस ज्वाइनिंग का बड़ा शो

जिला प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना ठेकेदार की लापरवाही की वजह से घटी है, फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440