रसोई में बार-बार अलग – अलग सामानों का गिरना, हो सकता है वास्तु दोष

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर में कई तरह के वास्तु दोष हो सकते हैं। वास्तु दोष से कई तरह के रोग या शोक उत्पन्न होते हैं। कई बार इसके संकेत आपका घर ही देता है, लेकिन हम नजरंदाज कर देते हैं। वास्तु दोष के कुछ दोष आपके किचन से मिलते हैं। जैसे किचन में बार-बार अलग-अलग सामानों का गिरना।

अन्नपूर्णा का अनादर
वास्तु एक्सपर्ट्स की मानें, तो किचन की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका गिरना बहुत खराब साबित हो सकता है। चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं। साथ ही इन दोषों को दूर करने के कुछ उपाय भी जानेंगे। रसोई घर में बार-बार चीजों का गिरना अन्नपूर्णा का अनादर माना जाता है। इसके साथ ही यह दिखाता है कि शुक्र और चंद्रमा कमजोर हो रहा है।

नमक का गिरना
जैसे कि अगर किचन में आपसे बार-बार नमक गिर रहा है, तो इसकी एक वजह वास्तु दोष हो सकता है। किचन में नमक का बार-बार गिरना शुक्र और चंद्रमा ग्रह की परेशानी का संकेत देता है। इससे आर्थिक तंगी, धन हानि और घर में कलह होना संभव है।

यह भी पढ़ें -   सीएम धामी के दौरे में सियासी संग्राम: विकास परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

उपाय
इस दोष से बचने के लिए नमक का दान करना अच्छा माना जाता है। किसी भी व्यक्ति को अपने हाथ से नमक ना दें, किसी टेबल पर रखकर या किसी प्लेट में ले जाकर दें।

सरसों के तेल का गिरना
वहीं, किचन में बार-बार सरसों के तेल का गिरना भी शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि सरसों का तेल शनि देव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसका गिरना शनि से संबंधित समस्याओं का संकेत देता है। इसका अर्थ है कि कोई धन संबंधित हानि हो सकती है। या फिर किसी कारण से मानहानी का संकेत मिलता है।

शनि देव से जुड़े उपाय करें
इन दोष से बचने के लिए शनि देव से जुड़े उपाय करना सही होगा। आप शनिवार को शनि देव पर तेल चढ़ाएं। साथ ही उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना करें।

यह भी पढ़ें -   'गालियां नहीं, सुधार चाहिए'... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पहली बार बोले PM मोदी, छात्रों को बताया 'हमारे बच्चे'

बार-बार दूध का गिरना
इसके अलावा बार-बार किचन में दूध गिरने चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत मिलता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि की कमी होती है। दूध का बार-बार छलकना अच्छा नहीं माना जाता है। उपाय की बात करें, तो शिव जी को दूध चढ़ाएं और गाय को खाना खिलाएं। ध्यान रखें कि गाय को खाना ऐसा होना चाहिए जिससे जानवरों को परेशानी ना हो।

पका हुआ खाना गिरना
किचन में कभी-कभी खाना हाथ से छूटकर गिर जाए, तो बात अलग होती है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो समस्या है। यह दरिद्रता का संकेत देता है। इससे मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है। इससे बचने के लिए मंदिर में प्रसाद बंटवाएं और गरीबों को भोजन करवाएं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440