2027 का ‘विक्ट्री प्लान’ हल्द्वानी से तैयार! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया मंत्र—“बूथ जीतो, चुनाव जीतो”, उत्तराखंड में हैट्रिक का दावा

खबर शेयर करें

19 जिले, 304 मंडल, 2835 शक्ति केंद्र और 12,543 बूथों पर भाजपा की नजर; कार्यकर्ताओं से हर दिन मैदान में उतरने का आह्वान

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे ने प्रदेश की राजनीति में चुनावी हलचल तेज कर दी है। हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाने का संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मंत्र देते हुए 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का विक्ट्री प्लान सामने रखा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि वर्ष 2027 में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं और विपक्ष राष्ट्रीय स्तर पर माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसका जवाब जनता चुनाव के दौरान देगी। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं की बयानबाजी से उनके कार्यकर्ता भले उत्साहित हो सकते हैं, लेकिन देश का युवा आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर विश्वास करता है।

19 जिले और 12,543 बूथ बनेंगे भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
नितिन नबीन ने उत्तराखंड में भाजपा के मजबूत संगठनात्मक ढांचे का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के 19 जिले, 304 मंडल, 2835 शक्ति केंद्र और 12,543 बूथ आगामी चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की इस शक्ति को केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करनी होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से 2027 में जो राजनीतिक संदेश जाएगा, उसकी गूंज पूरे देश तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -   टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान

“बूथ जीतो, चुनाव जीतो”—कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध संगठनात्मक मंत्र “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ की जिम्मेदारी ले और सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाए।

उन्होंने छोटी-छोटी बैठकों, नियमित प्रवास और जनता से लगातार संपर्क पर विशेष जोर दिया। नितिन नबीन ने कहा कि संगठन मजबूत होने के बावजूद कार्यकर्ताओं को आत्मसंतुष्ट होकर बैठने की जरूरत नहीं है।
हमें हर रोज काम करना है और जनता के बीच रहना है,” उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा।

धामी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
अपने संबोधन में नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जिस तरह उत्तराखंड में धरातल पर पहुंच रही हैं, उसका सकारात्मक फीडबैक संगठन के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 9 सितम्बर 2026, बुधवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत राज्य सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक का बड़ा दावा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से विकास के मुद्दे पर भाजपा को लगातार जनता का समर्थन मिला है और पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

हल्द्वानी से गरजा भाजपा का चुनावी बिगुल
नितिन नबीन के संबोधन में उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली, केंद्र सरकार की योजनाएं, यूसीसी और 2027 की चुनावी रणनीति प्रमुख मुद्दे रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक ही मंच से संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का प्रयास किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440