हल्द्वानी से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई 21 वर्षीय युवती, समोसे लेने निकली थी, वापस नहीं लौटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती अपनी मामी के घर आई हुई थी और घर के लिए समोसे लेने बाजार गई थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 11 मई की शाम करीब 5:30 बजे की है। रामपुर रोड निवासी महिला ने अपनी भांजी को पास की दुकान से समोसे लाने के लिए भेजा था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी तो परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें -   8 जून 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

परिवार का कहना है कि महिला का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 13 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, मैदानी इलाकों में भी राहत के आसार

थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि शुरुआती जानकारी में युवती के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और युवती की जल्द से जल्द तलाश के प्रयास जारी हैं।

फिलहाल युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440