देहरादून में 72, हरिद्वार में 61 और नैनीताल में निकले 30 केस
समाचार सच, देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण 244 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमित मामले 5961 हो गए हैं। राज्य में अभी 2365 केस एक्टिव हैं। वहीं 3495 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
शनिवार को राज्य में 54 संक्रमित ठीक हुए हैं। शनिवार को अल्मोड़ा व पौड़ी में छह, बागेश्वर में तीन, चंपावत में नौ, देहरादून में 72, हरिद्वार में 61, नैनीताल में 30, पिथौरागढ़ में 18, टिहरी में चार, ऊधमसिंह नगर में 23 और उत्तरकाशी में 12 नए मामले सामने आए हैं।
रामनगर (नैनीताल) क्षेत्र में शनिवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक सीओ ऑफिस में तैनात महिला सिपाही, सेंट्रल बैंक के तीन कर्मचारी, एक एलआईसी का कर्मचारी और दिल्ली से आई बेतालघाट निवासी महिला शामिल है।
दो दिन के भीतर ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। सीओ ऑफिस में तैनात महिला सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने वहां तैनात अन्य आठ पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी भी अपनी जांच कराएंगे।
इधर, ज्वाला लाइन निवासी व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब उनके भाई की रिपोर्ट पर प्रशासन की नजर है। यदि रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो ज्वाला लाइन को सील किया जा सकता है। दूसरी ओर गूलरघट्टी निवासी युवक भी हेयर ड्रेसर के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हो गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












