समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन स्थित समिति कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि संचालन महामंत्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया।
बैठक में आगामी 3 अप्रैल 2026 को समिति का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे से समिति कार्यालय में आयोजित होगा, जिसमें समिति के वरिष्ठतम सदस्य आनंद सिंह ठठोला एवं शंकर दत्त तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सदस्यों के उद्बोधन एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में इंडेन गैस वितरण में हो रही अनियमितताओं और धांधली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। सदस्यों ने कहा कि इस अव्यवस्था से वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने शासन-प्रशासन से मांग की कि वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देते हुए गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया गया है।
इस दौरान उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, श्रीमती निर्मल गुप्ता एवं श्रीमती गायत्री चौहान ने समिति की स्थायी सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में इंदर सिंह निगल्टिया, दया किशन बल्यूटिया, प्रताप सिंह जंतवाल, रमेश चंद्र पांडे, विष्णु सिंह रावत, एल.एम. लोहनी, बी.डी. जोशी, दिनेश चंद्र पंतोला, शंकर दत्त तिवारी, जगदीश बल्लभ शर्मा, आनंद सिंह भाकुनी, मोहन चंद्र बुडलाकोटी, पी.डी. पांडे, भगवती बिष्ट, नीरू धवन, साधना दत्त, मीरा श्रौतिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



