ब्रेंकिग न्यूजः हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक पर पल्लेदार साहू की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

इंदिरानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से गई जान, पुलिस जांच में जुटी

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के बनभूलपुरा क्षेत्र में मंगलवार करीब रात्रि करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां इंदिरानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक पल्लेदार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मृतक की पहचान शिव नारायण साहू, निवासी गांधीनगर हल्द्वानी के रूप में हुई है। उनकी शिनाख्त उनके एक रिश्तेदार द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव नारायण साहू ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, वे घटनास्थल तक कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आयोजित समारोह में बच्चों की प्रतिभा, सामाजिक एकता और संस्कृति का हुआ सुंदर संगम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440