समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कुमाऊं मंडल के दो तहसीलदारों के पारस्परिक स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत की ओर से 5 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी और रुद्रपुर के तहसीलदारों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, जनपद ऊधमसिंह नगर की तहसील रुद्रपुर में तैनात तहसीलदार दिनेश कुटौला का स्थानांतरण जनपद नैनीताल किया गया है। वहीं जनपद नैनीताल की तहसील हल्द्वानी में तैनात तहसीलदार कुलदीप पांडे को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।
आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण उनकी पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर प्रस्तुत पारस्परिक स्थानांतरण संबंधी प्रार्थना पत्र के क्रम में किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को पारस्परिक स्थानांतरण के एवज में कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। आदेश की प्रतिलिपि राजस्व परिषद, उत्तराखंड के साथ ही नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब दोनों जनपदों में तहसीलदारों की नई तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



