कैंची धाम के पास दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बरेली के युवक की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल डेस्क।
नैनीताल जिले में कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली से आए पांच लोगों की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक 29 वर्षीय अनुज तिवारी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रात के अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला।

रात के अंधेरे में चुनौतीपूर्ण रहा रेस्क्यू अभियान
जानकारी के अनुसार, नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली कि कैंची धाम के पास निगलाट में एक कार गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

हादसे का स्थान दुर्गम होने और रात का अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। एसडीआरएफ के जवान खाई में उतरे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों लोगों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   भैया दूज पर बहन मां यमुना को विदा कराने पहुंचे शनिदेव, 10:28 बजे बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित किया
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कार चालक अनुज तिवारी (29) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल चार अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। सभी कार सवार उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर UP 25 EJ 4586 है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस-नगर पंचायत टकराव से ठप हो सकता है शहर का कामकाज, अध्यक्ष ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान

एसडीआरएफ के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही खैरना पोस्ट से टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया और कार सवार सभी पांच लोगों को खाई से बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल और मृतक का विवरण
घायलों की पहचान:

सनी (23), पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली।
रवि, पुत्र दिनेश मौर्य, निवासी बरेली।
संचित, पुत्र हृदय नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।
संदीप शर्मा, पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी बरेली।

मृतक की पहचान:
अनुज तिवारी (29), पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली। वह कार चला रहे थे।
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440