समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मूल नक्षत्र है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का पंचांग
दिन: बृहस्पतिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
सूर्य राशि: तुला
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: मूल
सूर्योदय: सुबह 6:39 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:16 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
विशेष: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
♉ वृष राशि: रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, जबकि व्यापार में रुका हुआ धन मिलने के योग हैं।संतान संबंधी चिंता दूर होगी और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ तथा नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
♋ कर्क राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी तथा मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह राशि: विशेष लाभ मिलने के योग हैं। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति संभव है और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें।
♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग हैं, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
♎ तुला राशि: रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्य पूरे हो सकते हैं और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ने और यात्रा के योग हैं।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा रुका हुआ कार्य पूरा होने के योग हैं।
♑ मकर राशि: संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है और विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें तथा अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है।
♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग हैं और स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी तथा रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन संभव है।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



