33 कोटि देवी देवताओं का वास होता हैं गाय में, गाय को रोटी खिलाने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे

खबर शेयर करें

33 crore deities reside in the cow, feeding bread to the cow has these miraculous benefits

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में गाय का बहुत ही अधिक महत्व है। आमतौर पर गाय को माता कहा जाता है और ज्यादातर जगहों पर गाय की पूजा भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय ही एक ऐसा पशु है जिसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। गाय को रोटी खिलाने का अर्थ यह है कि आप तैंतीस करोड़ देवी देवताओं की सेवा कर रहे हैं।

कहा जाता है कि एक प्रतापी राजा ने गाय की सेवा की थी और इसके कारण उसे संतान की प्राप्ति हुई थी। गाय की सेवा करना तो कई मायनों में लाभकारी होता ही है लेकिन गाय के दान को भी महादान माना जाता है। आपको गाय को रोटी खिलाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   बागेश्वर: बदियाकोट के ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में भीषण अग्निकांड, लकड़ी से बनी प्राचीन संरचना को भारी नुकसान

गाय को रोटी खिलाने से होते हैं ये बड़े फायदे

  • जो लोग गाय को नियमित रूप से रोटी खिलाते हैं या गाय की सेवा करते हैं, उनकी कई पीढ़ियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पीढ़ी दर पीढ़ी लोग उन्नति और खूब तरक्की करते हैं।
  • अगर आप गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपके घर के बच्चे या आपकी आने वाली पीढ़ियों को संसार के सभी सुख प्राप्त होते हैं और उन्हें सभी तरह के लाभ एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से आपका सभी बिगड़ा काम बन जाता है और आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। हालांकि यह ध्यान रखें कि जब गाय बैठी हो तब उसे रोटी और गुड़ खिलाना ज्यादा फलदायी होती है।
  • गाय को रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाने से दृश्य एवं अदृश्य शक्तियां आपकी सहायता करती हैं और आपको लौकिक एवं अलौकिक दोनों फलों की प्राप्ति होती है।
  • मंगलवार के दिन किसी अनजान रास्ते में गाय को रोटी खिलाने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है। अगर आप उपवास रखकर गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपका व्रत रखना सार्थक एवं फलदायी हो सकता है।
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के सप्तमी मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और जाने क्या है पौराणिक कथा

इसके अलावा पुण्य प्राप्त करने के लिए आप मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद गाय को रोटी सहित अन्य चीजें भी खिला सकते हैं। विधि विधान से गौ माता की पूजा करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440