अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मान, सीएम धामी ने मातृशक्ति को बताया समाज की असली ताकत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में राज्यभर की 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान समाज में उनके योगदान, त्याग और प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, उनके त्याग, संघर्ष और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही पहाड़ की असली ताकत है और महिलाओं का योगदान परिवार के साथ-साथ समाज के निर्माण में भी बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्य ने भी महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है और धीरे-धीरे यह पूरे समाज और राष्ट्र तक फैलती है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “गिव टू गेन” रखी गई थी। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की उन सक्रिय महिलाओं का चयन किया गया, जिन्होंने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए राज्य के प्रत्येक जनपद से विभिन्न वर्गों की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ जिलों की कुल 38 महिलाओं को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़, निदेशक बीएल राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440