जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के द्वारा 60.12 करोड़ की 43 डिटेल डीपीआर का अनुमोदित, डीएम ने दी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल/नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का आयोजन किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत क्रियान्वित कार्याे की समीक्षा की गई और जल जीवन मिशन के अन्तर्गत तकनीकी परीक्षण समिति के जांचोपरान्त जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के द्वारा 60.12 करोड की 43 डिटेल डीपीआर का अनुमोदित करते हुये वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गईं।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद मे संचालित योजनाओं की घटकवार समीक्षा की। उन्होने कहा कि विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्रों, प्रथम चरण के अन्तर्गत एफ.एच.टी.सी. कार्याे तथा द्वितीय चरण के अन्तर्गत कार्याे के विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश दिये तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्याे को समयबद्व पूर्ण करने के निर्देश दिये। अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न घटकों की प्रगति से अवगत कराया गया तथा विस्तृत डीपीआर की प्रगति पर सभी अधिकारी रोडमैप के अनुसार आगामी माह नवम्बर तक शेष डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान द्वारा डिटेल डीपीआर 250 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 10 डीपीआर ही तैयार किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अविलम्ब डीपीआर तैयार करते हुये अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी,परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, अघीक्षण अभियन्ता जल संस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियन्ता एसके उपाध्याय, अधिशासी अभियन्ता एसके श्रीवास्तव सहित पेयजल निगम के अभियन्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440