चोरगलिया में बाइक चोरी का खुलासा, 40 हजार की मोटरसाइकिल के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की है।

पुलिस के अनुसार, मदनपुर किशनपुर, गौलापार निवासी शिवकुमार मौर्या पुत्र बुद्धसैन मौर्या ने 21 अक्टूबर 2026 को चोरगलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK04AJ-6332, हरीश सिंह चुफाल के घर के बाहर से चोरी हो गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 48/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के होटल में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इस मामले में ललित मोहन चुफाल (46 वर्ष), पुत्र राजेंद्र सिंह चुफाल, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में सरकारी बोलेरो ने मचाई तबाही, 7 वाहन क्षतिग्रस्त; हादसे के बाद चारों सवार फरार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीशू गौतम, हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, दीप चंद, कांस्टेबल मुस्तफा और भारत भूषण शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस के अनुसार, जिले में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और उनमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440