हजारों की नगदी व ताश के पत्ते के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े 7 जुआरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस ने 7 जुआरियों को हजारों की नगदी व ताश के गड्डी के साथ गिरफ्तार किया इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है। प्रीति प्रियदर्शनी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध सट्टा बाजार व जुआ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से काशी कुंवरपुर, विजयपुर रतनपुर, कालाढूंगी क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने औचक छापामारी कर 7 व्यक्तियों को अवैध रूप से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। जुआ की फड़ से पुलिस ने ताश के 52 पत्तों सहित कुल 50020 रूपए भी नगद बरामद किए। उपरोक्त सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कालाढूंगी ने जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में उप निरीक्षक रमेश पंत, राजेश कुमार, स्वरूप सिंह, त्रिलोकनाथ, अमित देवरानी, महबूब अली, इंद्र सिंह कोश्यारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440