99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मोती सिंह नेगी का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। स्वतंत्रता सेनानी 99 वर्षीय मोती सिंह नेगी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अंतिम सांस अपने कोटद्वार रोड स्थित आवास पर ली। उनका दाह संस्कार शनिवार सुबह दस बजे रामनगर श्मशान घाट पर किया जाएगा। वह अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री के अलावा नाती पोतो से भरापूरा परिवार छोड़ गए है। नेगी को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी द्वारा ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया था। साथ ही वर्ष 2008 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल दिल्ली बुलाकर सम्मानित कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि मूल रूप से जिला अल्मोड़ा के ग्राम कनोली ताड़ीखेत निवासी मोती सिंह नेगी बचपन में ही पढ़ाई-लिखाई छोड़कर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में कूद गए थे। घर परिवार छोड़कर जेल में रहे। देश में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन दौरान वह खुद भी रानीखेत से जुलूस के साथ झांसी पहुंच गये थे। झांसी में बड़े नेताओं के नेतृत्व में जुलूस निकाला तो उन्हें व उनके साथियों को झांसी की जेल में बंद कर दिया गया। पकड़े गए लोगों को छोडऩे के लिए माफीनामा लिखने को कहा गया। लेकिन उन्होंने माफीनामा लिखने को मना कर दिया। एक सितंबर 1942 को सभी लोगों को छह माह की सजा सुनाई गई। 27 फरवरी 1942 को वह जेल से छूटकर आए। इसके बाद भी जगह आंदोलन करते रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440