समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में हो रही भारी बारिश ने जगह-जगह तबाही मचाई हुई है। आज शनिवार सुबह 70 सवारियों को लेकर जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम की बस हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर उफ़नाई कोटा नदी में फंस गई।
सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश के रूपड़िया से एक बस हरिद्वार आ रही थी। बस में 70 सवारियां सवार थीं। बस हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर उत्तर प्रदेश की सीमा में कोटावाली नदी में फंस गई। नदी के बहाव में बस के फंसने से यात्रियों में हड़कंप मच गया है। लोगों में चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। लोगों ने नदी से बाहर आने पर राहत की सांस ली। लोगों को बाहर निकालने के बाद बस को भी क्रेन से नदी से बाहर खींच लाया गया। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान में सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है। जेसीबी में बैठाकर सवारियों को बाहर निकाला गया।
A bus carrying 70 passengers got stuck in the raging Kota river, the police saved everyone’s life by rescuing them



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



