विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 17 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जनपद के विकास को नई गति मिलेगी और राज्य सरकार विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आज हाई अलर्ट: पीएम मोदी के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा, शहरभर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

लोकार्पित योजनाओं में शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग के महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप, बैलपड़ाव सिंचाई नलकूप, महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, लालकुआं में नलकूपों पर स्टेबलाईजर स्थापना तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण सहित कुल 23 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

शिलान्यासित परियोजनाओं में कसियालेख-धारी मोटर मार्ग, रानीबाग-खुटानी मार्ग, चाफी-पदमपुरी-धानाचुली मार्ग, मोतियापाथर-शहरफाटक मार्ग सुधार, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर सड़क मरम्मत, देवरामपुर गौलागेट मार्ग सुधार, हल्दूचौड़ गौलारोड डीबीएम कार्य, चांदनी चौक-घुड़दौड़ मार्ग सुधार, पीपल पोखरा साइन सेंटरिंग, वृन्दावन विहार व चांदनी चौक पीसी निर्माण तथा पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग सहित 16 कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   वैशाख माह में कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करना बेहद शुभफलदायी माना जाता है

कार्यक्रम के दौरान विशेष योजनांतर्गत सहायता (एसपीए) के तहत स्वीकृत “हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना” (लागत 15443.00 लाख रुपये) का भी भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर अजय भट्ट, दीपा दरमवाल, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या, गजराज सिंह बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, दीपक महरा, रेनू अधिकारी, प्रताप बिष्ट, दीपक रावत, ललित मोहन रयाल, डॉ मंजूनाथ टीसी, अरविंद कुमार पाण्डे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440