अगहन मास के कुछ जरूरी नियम हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। तो जानें अगले 29 दिन तक किन नियमों का पालन करना चाहिए?

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज से अगहन मास शुरू हो गया है। 25 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक ये महीना चलेगा। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इस महीने को बहुत ही खास मानते हैं। मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण को ये महीना सबसे प्रिय होता है। ऐसे में इस महीने में भगवान की पूजा-पाठ बहुत ही मायने रखती है। वहीं इस महीने में पूजा-पाठ से लेकर स्नान-दान और भगवान की भक्ति का विशेष महत्व होता है। इस महीने को मार्गशीर्ष माह के नाम से भी जाना जाता है। अगहन मास के कुछ जरूरी नियम हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि अगले 29 दिन तक किन नियमों का पालन करना चाहिए?

अगहन मास के ये जरूरी नियम जरूर अपनाएं-

  1. अगहन के महीने में सुबह जल्दी उठकर नहा लें। इस महीने में जल्दी उठने और नहाने का महत्व ज्यादा है। कोशिश यही करनी चाहिए कि सूर्याेदय से पहले ही उठ जाना चाहिए। वैसे तो किसी पवित्र नदी में नहाना ही अच्छा और शुभ मानते हैं लेकिन ये संभव हर किसी के लिए नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में आप रोजाना पानी में गंगाजल मिलाकर नहा सकते हैं।
  2. इस महीने में तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ होता है। रोज सुबह तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। बस ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी तिथि पर तुलसी पर जल अर्पित नहीं करना है। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीया जरूर जलाएं।
  3. अगहन महीने को भगवान कृष्ण की पूजा के लिए ही समर्पित मानते हैं। ऐसे में रोज भगवान की पूजा करें। पूजा के दौरान फल-फूल और तुलसी दल जरुर अर्पित करें। इसके अलावा और नियमित रूप से ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
  4. अगहन के महीने में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस महीने में जीरा नहीं खाना चाहिए। साथ ही मांस मदिरा और तामसिक चीजों से दूर ही रहना चाहिए। इस महीने यही कोशिश होनी चाहिए कि रोज सात्विक और एकदम सादा भोजन ही बने।
  5. रोजाना की पूजा में शंख जरूर बजाएं। भगवान कृष्ण की पूजा में शंख बजाने को खास महत्व दिया जाता है। अगहन महीने में शंख की पूजा भी करनी चाहिए। साथ ही इसे रोज बजाने से घर की माहौल पॉजिटिव होता है।
  6. इसके अलावा आप रोज गीता का पाठ जरूर करें। अगहन के महीने में गीता का पाठ करना शुभ माना जाता है। अगर आप रोजाना गीता पढ़ने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो इसके श्लोक पढ़ लें।
  7. अगहन के महीने में खुद के बात-व्यवहार पर भी खूब कंट्रोल रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि अपनी बात से किसी का दिल ना दुखने पाए। ना किसी से गुस्से में कोई बात कहे और ना ही किसी से झूठ बोलें। इस महीने में किसी का भूलकर भी अपमान ना करें।
  8. अगहन का महीना सूर्य को जल अर्पित करने के लिए भी खास माना जाता है। रोजाना सूर्य को जल चढ़ाएं। सूर्य के मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि रोज सूर्य को जल चढ़ाया जाए तो इससे जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है।
  9. इस महीने में ठंड दस्तक देने लगती है। अगर आप जरूरतमंद लोगों को कंबल, खाने-पीने की चीजें और गर्म कपड़े वगैरह दान करेंगे तो इसे बहुत ही ज्यादा शुभ मानते हैं। मान्यता यही है कि क्षमता के अनुसार अगर दान किया जाए तो इसका खूब पुण्य मिलता है।
  10. सबसे आखिरी और जरूरी नियम है कि इस दौरान सिंपल रहना चाहिए। हर एक चीज का पालन करते हुए मन को शांत रखना चाहिए। समय पर उठना और सोचा चाहिए। वहीं पूजा-पाठ में खूब मन लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें -   डिजिटल युग में पुस्तकालयों की बदलती भूमिका पर मंथन, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440