आज का राशिफल: 26 नवंबर 2026, गुरुवार

खबर शेयर करें

कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग है। आज कुछ राशियों को रोजगार और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कई जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का पंचांग
दिन: गुरुवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
मास: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: मृगशिरा
सूर्योदय: सुबह 6:51 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:11 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक

आज का राशिफल

♈ मेष राशि: धन अर्जित करने के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रुका हुआ कार्य पूरा होने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

♉ वृष राशि: रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   नौकरी की तलाश से रोजगार देने तक का सफर, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने दीपिका को बनाया सफल उद्यमी

♊ मिथुन राशि: मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ तथा नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।

♋ कर्क राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा तथा मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है।

♌ सिंह राशि: कोई विशेष लाभ मिलने के योग हैं। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति संभव है और शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से विवाद की आशंका है, इसलिए वाणी में संयम रखें।

♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव तथा यात्रा के योग हैं। रोजगार को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें।

♎ तुला राशि: परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।

यह भी पढ़ें -   डिजिटल युग में पुस्तकालयों की बदलती भूमिका पर मंथन, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, हालांकि खर्च में वृद्धि संभव है। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।

♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

♑ मकर राशि: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोई विशेष लाभ मिलने के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से अनावश्यक तनाव से बचें।

♒ कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है।

♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं और स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और स्थान परिवर्तन के योग हैं।

प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440