समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे एक मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गयी। मजदूर मूल रूप से बरेली का रहना वाला है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है
मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया के मुताबिक फतेहगंज मीरगंज बरेली निवासी 25 वर्षीय महेश पाल देवी दास काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहा था। शुक्रवार की देर रात वह कार्य करने के दौरान अचानक मकान की छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर साथियों ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर सूचना के बाद मजदूर की मौत की सूचना के बाद परिजन यहां पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



