हल्द्वानी में बीच सड़क पर स्कूल वैन में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, सामने आई ये बड़ी वजह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां महानगर में बीचों बीच सड़क पर स्कूल वैन में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में स्कूली बच्चे मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन बच्चों को घर छोड़कर वापस आ रही थी। जैसे ही वैन में वहां पर खड़े लोगों को लपटें उठतीं नजर आईं तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बढ़ी तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। लेकिन वैन जलकर नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में द्रोण पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को घर छोड़ कर वापस आ रही थी। रास्ते में मुखानी चौराहे के समीप वी मार्ट के सामने वैन में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटों के साथ धूं-धूं कर वैन जलने लगी है। जैसे ही इस आग को देखा तो वहां खड़े वाहनों के चालकों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पानी की बौछार कर आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर जब तक आग पर काबू पाते वैन आधी जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बताया जा रहा है कि इस स्कूल वैन में एलकेजी से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चे स्कूल जाते थे। इधर दुघर्टना की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी मोके पर पहुंचे और उन्हें दुघर्टना की पूरी जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुघर्टना की जानकारी आरटीओ विभाग को दी है, जो पूरी घटना की जांच करेंगे।

प्रधानाचार्य का कहना है कि यह अच्छा हुआ कि वैन में बच्चे नहीं थे। उनके यहां पर सभी वाहन फिटनेस है। ऐसा उनके स्कूल के किसी वाहन में पहली बार हुआ है। उनका कहना है कि यदि वैन स्कूली बच्चों से भरी होती तो वह आज किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहते।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440