हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के स्वाद प्रेमियों के लिए रविवार का दिन खास बन गया, जब कालाढूंगी रोड, पंत कॉलोनी में इस्कॉन मंदिर हल्द्वानी के समीप आधुनिक फूड स्टेशन (चौपाटी) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पार्षद रवि जोशी ने फीता काट कर फूड स्टेशन का उद्घाटन किया। रंगीन रोशनी, सुगंधित व्यंजनों और उत्साह से भरे माहौल के बीच यह स्थान देखते ही देखते लोगों की पसंदीदा फूड डेस्टिनेशन बन गया।

इस आकर्षक फूड स्टेशन में मोमोज, चाउमीन, बर्गर, सूप और चाट के साथ उत्तराखण्ड के पारंपरिक कुमाऊँनी व्यंजनों के सुसज्जित स्टॉल लगाए गए हैं। एक ही छत के नीचे विविध स्वादों का अनूठा संगम शहरवासियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन रहा है।

फूड स्टेशन के संचालक अनमोल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहर के प्रमुख बाजारों में लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करना और ठेला व्यवसायियों को एक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सम्मानजनक मंच प्रदान करना है। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को साकार रूप दिया।

यह भी पढ़ें -   सीएम धामी ने देर रात तक ली अफसरों की क्लास, सड़कें गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यहाँ गुणवत्ता और स्वच्छता सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था के साथ पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे परिवार और पर्यटक बिना किसी परेशानी के स्वाद का आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के चतुर्थ दिन मां कूष्मांडा की पूजा विधि, आरती और पौराणिक कथा जानें

यह फूड स्टेशन न केवल शहर के खानपान संस्कृति को नई पहचान देगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और यातायात व्यवस्था को भी सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
शुभारंभ अवसर पर अनमोल की माता सुरेखा चांदाना, एवं डॉ. अंकिता चांदना सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440