समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
शनिवार, 28 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग है। आज कुछ राशि के जातकों को धन लाभ और रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और लेन-देन के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
आज का पंचांग
दिन: शनिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत
मास: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: पुनर्वसु
सूर्योदय: सुबह 6:52 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:10 बजे
राहुकाल: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 से दोपहर 12:28 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
♉ वृष राशि: रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन राशि: मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। व्यापार में लाभ तथा नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♋ कर्क राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह राशि: कोई विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से विवाद की आशंका है, इसलिए वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजगार को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए व्यर्थ मानसिक तनाव न लें।
♎ तुला राशि: परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है, हालांकि खर्च बढ़ने के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और यात्रा संभव है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कोई विशेष लाभ मिलने के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से अनावश्यक तनाव से बचें।
♒ कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



