उत्तराखण्ड में भीषण हादसाः 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल डेस्क।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रिखणीखाल थाना क्षेत्र के कलवाड़ी गांव के समीप यात्रियों से भरी एक इको वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात महिलाओं और वाहन चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। सभी मृतक और घायल भंगलवाड़ गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इको वाहन संख्या न्ज्ञ15 ज्। 2152 रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रिखणीखाल से करीब 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

सात महिलाओं और चालक की गई जान
रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों ने चार घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में सात महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल: 28 नवंबर 2026, शनिवार । मेष, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए लाभ के योग, कई राशियों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं-
-कांति देवी (45 वर्ष), पत्नी दिनेश चंद्र
-रेखा देवी (42 वर्ष), पत्नी प्रेम सिंह
-सुमित्रा देवी (50 वर्ष), पत्नी रमेश सिंह
-सुनीता देवी (45 वर्ष), पत्नी मदन सिंह
-धनेश्वरी देवी (46 वर्ष), पत्नी किशन चंद्र
-सरोजनी देवी (38 वर्ष), पत्नी मोहन सिंह
-रजनी देवी (25 वर्ष)
-अनिल देबराड़ा (48 वर्ष), पुत्र जयानंद कृ वाहन चालक
सभी मृतक भंगलवाड़ गांव के निवासी थे।

बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरकर लौट रही थीं महिलाएं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार महिलाएं बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरने के बाद वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास यह हादसा हो गया। एक ही गांव के आठ लोगों की मौत की खबर से भंगलवाड़ में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे में घायल लोगों का विवरण-
-शशि देवी (35 वर्ष), पत्नी गजेंद्र सिंह
-शकुंतला देवी (45 वर्ष), पत्नी महेंद्र सिंह
-जगदीश सिंह, पुत्र भोपाल सिंह
-सत्यवती देवी (36 वर्ष), पत्नी जगदीश सिंह
सभी घायल भी भंगलवाड़ गांव के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां पूरी, 28 को जुटेंगे दुग्ध उत्पादक और सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि, मुकेश बोरा बोले-दुग्ध उत्पादकों के हितों पर होगा विशेष मंथन

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, हादसे के कारणों की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही रिखणीखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार से अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिखणीखाल के कलवाड़ी में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440