77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां पूरी, 28 को जुटेंगे दुग्ध उत्पादक और सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि, मुकेश बोरा बोले-दुग्ध उत्पादकों के हितों पर होगा विशेष मंथन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। (अजय सिंह चौहान)
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिवेशन आज 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों के शामिल होने की उम्मीद है।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में संघ की वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। साथ ही वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने, पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहकारी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए योजनाओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादक संघ की आधारशिला हैं। उनके सहयोग और मेहनत से ही सहकारी व्यवस्था मजबूत होती है। अधिवेशन के माध्यम से उत्पादकों के सुझावों और समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके हित में आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   तुलसी में जल चढ़ाते समय करें इन मंत्रों का जाप

अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के साथ विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, संचालक मंडल के सदस्यों और दुग्ध उत्पादकों की सहभागिता रहेगी। दुग्ध संघ की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों एवं दुग्ध उत्पादकों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440